रफीक कुरैशी अलीराजपुर |
जिले के सोंडवा विकासखंड अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला पटेल फलिया बोडगांव की दो छात्राओं ने नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा अच्छे अंको से उत्तीर्ण कर विद्यालय के साथ-साथ सोंडवा ब्लॉक का नाम देश प्रदेश में रोशन किया है । जन शिक्षा केंद्र शासकीय हाई स्कूल उमरठ पूरी अंतर्गत संचालित पटेल फलिया बोंडगांव शाला की छात्रा कुमारी प्रियंका बामनिया पिता प्रदीप बामनिया, कुमारी नवादी बामनिया पिता किरता बामनिया मानकर पिछड़ा वर्ग ने चयन परीक्षा अच्छे अंक से उत्तीर्ण की है। शिक्षक विक्रम सिंह जमरा और सुरला चौहान ने अथक प्रयास कर शैक्षणिक गतिविधियों का बेहतर और प्रभावी संचालन किया है परिणाम स्वरूप छात्राओं ने यह सफलता अर्जित की है। जहां एक ओर शासकीय शालाओं की शैक्षणिक व्यवस्था को निजी स्कूलों की तुलना में कमतर आंका जा रहा है वहीं दूसरी ओर शासकीय शालाओं के छात्राओं का नवोदय परीक्षा में सफल होने से यह प्रमाणित हो गया है कि शासकीय शालाओं मे बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शैक्षणिक गतिविधियां सुचारू रूप से संचालित हो रही हैं जरूरत है, सिर्फ उन्हें घर पर गाइड करने के साथ साथ भरपूर अवसर प्रदान करने की।
फोटो --संलग्न |
=============

