कन्हैयालाल टेलर की हत्या कर सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ने वाले हत्यारो को फाँसी दिए जाने की मांग

0




मालवा लाइव।बामनिया 

राजस्थान के उदयपुर शहर में कन्हैयालाल टेलर की निर्मम हत्या के मामले में रविवार को झाबुआ जिले के बामनिया में हिन्दू जागरण मंच ने आक्रोश व्यक्त करते हुए एक रैली निकाली एवम पुलिस चौकी प्रभारी प्रतिनिधि को महामहिम राष्ट्रपति महोदय के नाम ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में कहा गया कि उदयपुर के कन्हैयालाल टेलर की नृशंस हत्या कर देश भर में साम्प्रदायिक सौहार्द्र बिगाड़ने का षडयंत्र रचा गया है।जिसकी भर्त्सना करते है और दोषियों पर कड़ी कार्यवाही की मांग करते है ताकि घटना की पुनरावृत्ति नही हो सके।

रैली में ग्राम के सम्रग समाज के लोगों ने भाग लेकर इस आतंकी घटना के विरोध में अपना समर्थन दिया।

पुलिस चौकी पर जीवनसिंह ठाकुर,ब्रजभूषणसिंह परिहार, अजय जेन, स्वपनिल वागरेचा, लोकेंद्र कटकानी, रामेश्वर गर्ग ,हुसैनी भाई बोहरा आदि बड़ी संख्या में उपस्थित नागरिकों ने पुलिस चौकी प्रभारी प्रतिनिधि हेड कॉन्स्टेबल रविंद्र अमलियार को ज्ञापन सौपा।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)