सड़क दुर्घटना मे दो युवाओ की दर्दनाक मौत,नगर मे पसरा मातम

0

 


रफीक कुरैषी ।अलीराजपुर

आलीराजपुर। शुक्रवार दोपहर को जिले के समीपस्थ ग्राम गिराला फाटा के सडक मार्ग पर वाहन चालक दुघर्टना के षिकार हो गए। उक्त दर्दनाक हादसे मे नगर के दोनोे होनहार युवाओ की मौके पर मोत हो गई। घटना की सुचना मिलते ही नगर मे मातम सा छा गया। हर कोई नागरिक उक्त सडक दुर्घटना से आहत हुआ। ग्रामिणो ने घटना की सुचना पुलिस को दी ओर पुलिस ने मोका मुआयना कर पंचनामा बनाकर षवो का पोस्टमार्टम हेतु जिला चिकित्सालय पहुंचाया। जिला चिकित्सालय के पोस्टर्माटम पर नागरिको की भारी भीड उमडी। जानकारी के अनुसार स्थानिय स्टाम्प वेंडर संजय मोदी के पुत्र तुषार मोदी जेन 23 वर्ष हरि अर्जुन कालौनी एवं रौनक भोजनालय के रविंद्र उर्फ बंटी औझा के पुत्र संजय औझा 20 वर्ष नीम चौक वाहन क्रमांक मप्र 69 सी 0611 लेकर नानपुर मार्ग की ओर घुमने जा रहे थे।


तभी खण्डवा-बडौदा हाईवे मार्ग के ग्राम गिराला फाटे पर उनकी कार का संतुलन बिगड गया। जिससे वह असंतुलित होकर एक मकान के पिल्लर मे जा घुसे। पिल्लर से भिंडत हो जाने पर कार के परखच्चे उड गए ओर दोनो को सिर पर गंभीर चोट आकर खुन बह निकला। ग्रामिणो ओर राहगिरो ने मदद कर उन्हे कार से बाहर निकाला गया। उक्त दर्दनाक घटना मे दोनो युवको की मौत हो गई। बहरहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना जारी कर दी है। 


Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)