मालवा लाइव।घुघरी
घुघरी।रतलाम झाबुआ मार्ग पर स्थित घुघरी समीप राजहंस ढाबा साय काल 5:30 बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई ।जिससे पूरी अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। आसपास के ग्रामीणों की सहायता से आग पर डेढ़ घंटे बाद काबू पाया गया मगर जब तक ढाबे का पिछला हिस्सा पूरी तरह से आग में झुलस गया था। प्राप्त जानकारी अनुसार आग का कारण सिलेण्डर रहा । आग की चपेट में आने से राज हंस मालिक के पुत्र सुरेंद्र सिंह व एक अन्य ग्रामीण मोहन सिंह झुलस गए जिन्हें उपचार हेतु रतलाम ले जाएगा। ग्रामीणों की सहायता से बड़ी घटना होने से बच गई। फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंची व पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंचे तब तक पूरी तरह आग पर काबू पा लिया गया था।

