मालवा लाइव।पेटलावद
पेटलावद। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत जिला आयुष अधिकारी डॉ प्रमिला चोहान के निर्देशन में आयुष विभाग झाबुआ शाखा पेटलावद व लायंस क्लब पेटलावद सेंट्रल के संयुक्त तत्वाधान में मॉडल स्कूल करडावद रोड पर वृहद पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जिसमें 21 पौधे विभिन्न प्रजाति के फलदार लगाए गए। वही 50 से अधिक सीड बॉल का प्रयोग करते हुए पहाड़ी जैसे स्थानों पर भी पौधारोपण किया गया। इस अवसर प्राचार्य हिरजी निनामा,
लायंस क्लब अध्यक्ष निलेशसिह कुशवाह, कोषाध्यक्ष लायन यश रामावत, पूर्व अध्यक्ष लायन मनोज जानी, आयुष विभाग पेटलावद के डॉ संजय पाटीदार, डॉ प्रवेश उपाध्याय, डॉ प्रेमसिंह मेड़ा, कैलाश परमार, कमल सिंह ठाकुर, रमेशचंद्र वाघेला, नीरज कोराने, बेनेडिक मावी, प्रमोद वर्मा, शिवभानुसिंह मंडलोई, सर्वेश्वर पाठक, श्रीमती कविता कुमावत, श्रीमती प्रियंका पाटीदार मौजूद थे। विद्यालय के बच्चो ने इसमे बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।


