मालवा लाइव।झाबुआ
झाबुआ। कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में नगरी निकाय निर्वाचन-2022 के आगामी निर्वाचन नगरी निकाय मेघनगर क्षेत्र के मतदान दलो का रेंडमाइजेशन किया गया। रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सोमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद तिवारी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री सिद्धार्थ जैन, अपर कलेक्टर श्री एस.एस.मुजाल्दा, उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं संयुक्त कलेक्टर श्री सुनिल झा, रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम मेघनगर श्रीमती अंकिता प्रजापति, परियोजना अधिकारी शहरी विकास श्री एल.एस.डोडिया, डीआईओ एनआईसी श्री कपिल कुमावत एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
रेंडमाइजेशन में मतदान दलों का रेंडमाइजेशन किया गया। जिला अधिकारियों के समक्ष कम्प्यूटर से तीन बार प्रक्रिया को दोहराया गया। डीईओ लेवल पर यह रेंडमाइजेशन किया गया था।
संदेशः- हर वोट कीमती, हर निकाय महत्वपूर्ण।

