मालवा लाइव।पेटलावद
पेटलावद। ग्राम रामगढ़ में बकरी चराने गई 8 वर्षीय बालिका को करंट लगने से मौत हो गई प्राप्त जानकारी अनुसार, रामगढ़ निवासी मनीषा पिता बद्रीलाल भूरिया जो कि अपने घर से कुछ ही दूरी पर बकरियां चरा रही थी वही खेत में लगे विद्युत खंभे मैं करंट उतर रहा था बालिका जैसे ही उस खंभे तक पहुंची वैसे ही नन्ही बालिका को करंट ने अपनी चपेट में ले लिया जिसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई उल्लेखनीय है कि विद्युत मंडल के जिम्मेदारों की लापरवाही के कारण एक छोटी नन्ही बालिका की जान चली गई जबकि मेंटेनेंस के नाम पर विद्युत मंडल की लीपापोती ही रही गौरतलब है कि बिजली के खंभे से मौत होने की यह दूसरी घटना घटित हो चुकी हैं उसके बाद भी जिम्मेदार अब तक नहीं जागे यदि समय रहते जिम्मेदारों ने विद्युत खंभों की सुध नहीं ली तो और भी कई घटनाएं घटित हो सकती हैं घटना के बाद डायल हंड्रेड मौके पर बच्ची को लेकर अस्पताल जहां पर चिकित्सक द्वारा बच्ची को मृत घोषित कर दिया बच्ची का शव पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपा गया

