मालवा लाइव।अलीराजपुर
आलीराजपुर | स्थानीय बस स्टेण्ड स्थित महालक्ष्मी आइसक्रीम सेंटर द्वारा नेकी की दीवार पर आइसक्रीम संचालक द्वारा अनैतिक रूप से सामान रखने पर नगरपालिका परिषद ने बीस हजार रूपये की चालानी कार्रवाई की है | साथ ही नपा प्रशासन ने उक्त दुकानदार को भविष्य मे सामान नहीं रखने की हिदायत भी दी है | उल्लेखनीय है की बस स्टेण्ड पर गरीब, निर्धन वर्गो के लिए नगरपालिका ने नेकी की दीवार की स्थापना की थी | इस दीवार पर आमजनों द्वारा कपड़े, जुते-चप्पल सहित अन्य सामान रखे जाते है | जहाँ पर जरूरत मंद व्यक्ति अपने हिसाब का सामान ले जाता है |
विगत कई समय से नेकी की दीवार बंद पड़ी हुई है, उसमे आमजनों द्वारा सामान भी नहीं रखा जा रहा है | जिसके चलते जरूरत मंद व्यक्ति कपड़े और सामान नहीं मिलने से निराश होकर वापस लोट रहे है |


