मालवा लाइव।थांदला
थांदला - कल दिनांक 22 जुलाई को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड भोपाल के कक्षा दसवीं का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ। जिसमें अणु पब्लिक स्कूल के छात्र छात्राओं का परिणाम इस प्रकार रहा, माही श्री श्रीमाल 90%, देशना पोरवाल 88%, कौटिल्य शुक्ला 87.8%, शशांक मोर्या 87.4%, आरवी तलेरा 86.4%, राहुल वैद्य 86%, नेहा डामोर 85.8%, अंशिका बैरागी 83.6%, भवी चौरड़िया 83.4%, स्नेहा दुबे 83.4%, वृंदा चंद्रावत 83% अंक प्राप्त किए। इस उपलक्ष्य में विद्यायल संस्थापक प्रदीप गादिया, हर्ष गादिया, प्राचार्य प्रमोद नायर, संध्या नायर एवं समस्त शिक्षकों ने बच्चों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

