*रेल लाइन का नगर में स्टापेज, किराया व आने-जाने का समय उचित करने हेतु रेल संघर्ष समिति ने सांसद डामोर को ज्ञापन सौंपा*

0





मालवा लाइव।रफीक कुरैशी द्वारा 

आलीराजपुर |

रतलाम-झाबुआ-अलीराजपुर 

ससंदीय क्षैत्र सासंद

गुमानसिहं डामोर को शनिवार को अलीराजपुर रेलवे स्टेशन के एक कार्यक्रम में छोटा उदयपुर-धार रेल लाओं संघर्ष समिति के प्रमुख अलीराजपुर महेश पटेल खुर्शीद अली दिवान, विक्रम सेन, ओमप्रकाश राठौर तथा गिलदारसिंह चौहान ने एक ज्ञापन सौपा।

यह ज्ञापन केन्द्रीय रेल मंत्री, रेल मंत्रालय, नई दिल्ली के नाम पर था।

रेल लाओ संघर्ष समिति ने सोपे गए ज्ञापन में बताया कि अलीराजपुर नगर से रेलवे स्टेशन की दुरी करीब 6 किलोमीटर दूर होने के कारण यात्रीयो को रिक्शा, टेम्पो या अन्य वाहन से स्टेशन तक आने जाने के लिये लगभग 100  रुपये लग जाते है,जबकि अलीराजपुर से वडोदरा का रेल किराया 65 रुपये है |  इसलिये आलीराजपुर नगर सहित क्षेत्रवासियों के आवागमन की भारी असुविधा एवं आर्थिक परेशानी को देखते हुए नगर से लगी हुई रेल्वे लाईन ‘‘दशहरा मैदान‘‘ पर प्लेटफार्म निर्मित कर मात्र 2 मिनिट का स्टापेज देने का आग्रह किया गया हैं।

ज्ञापन में दूसरी मांग यह है कि कोरोना काल के पूर्व अलीराजपुर से वडोदरा ट्रेन का किराया मात्र 35 रुपये था, अब नया किराया ट्रेन मेल एक्सप्रेस के रुप मे बताकर 65 रुपये कर दिया गया है जबकि ट्रेन अलीराजपुर से बड़ौदा सभी छोटे बड़े 20 स्टेशन पर स्टापेज करती हुई लोकल ही चलेगी।  अतः यह लोकल ट्रेन होने के बावजूद किराया क़रीब दोगुना कर दिया गया है, वह पूर्व अनुसार 35 रुपये यथावत किया जाना उचित होगा।

सांसद श्री डामोर को समिति सदस्यों द्वारा बताया गया कि सुबह 5.20 पर ट्रेन जाने का समय बहुत जल्दी है इसे भी सुबह 07 बजे के आसपास किया जाना उचित होगा।

ज्ञापन प्राप्त कर सांसद श्री डामोर ने समिती सदस्यों को आश्वासन दिया कि उनकी मांग जायज है उसे पूरी करने के प्रयास किए जाएंगे।

उक्त जानकारी समिती सचिव विक्रम सेन ने एक प्रेस विज्ञप्ति में दी।

===≠=========

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)