रफीक कुरैशी। अलीराजपुर
अलीराजपुर। नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यगण का शपथ विधि कार्यक्रम कलेक्टोरेट परिसर में आयोजित हुआ। अपर कलेक्टर एवं उपजिला निर्वाचन अधिकारी संस्कृति जैन ने नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष अनीता चोहान, उपाध्यक्ष सुरेखा ठकराला एवं जिला पंचायत सदस्यगण को शपथ दिलाई। शपथ विधि कार्यक्रम के प्रारंभ में समस्त जिला पंचायत सदस्यगण ने भारत माता के चित्र का पूजन एवं दीप प्रज्जवलित करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया। शपथ विधि कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती चोहान ने संबोधित करते हुए कहा हम सभी सदस्य जिले के विकास हेतु प्रतिबद्ध होकर अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए जिले के विकास हेतु कार्य करेंगे। जिले के विकास और योजनाओं के मैदानी स्तर पर बेहतर क्रियान्वयन हेतु समस्त सदस्यगण मिलकर प्रषासन को सहयोग करते हुए कार्य करेंगे। इस अवसर पर नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष अनीता चोहान, उपाध्यक्ष सुरेखा ठकराला जिला पंचायत सदस्यगण भदू भाई पचाया, कु. निर्मला भिण्डे, बाबुसिह सिंगाड,, कबू भूरिया, मांगीलाल चैहान, सुश्री हजरी अजनार, रिकूंबाला डावर, लीला चैहान, हजरीबाई खरत, रायसिंह भयडिया का अधिकारीगण ने पुष्पमाला से स्वागत किया। शपथ विधि कार्यक्रम के अवसर पर जिपं अध्यक्ष श्रीमती चोहान, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती ठकराला ने संतजनों का शाल-श्रीफल एवं पुष्पमाला भेंट का स्वागत एवं आर्षीवाद प्राप्त किया। कार्यक्रम में विधायक जोबट क्षेत्र सुलोचना रावत, सांसद प्रतिनिधिद्वय नागरसिंह चोहान, माधोसिंह डावर, नपा अध्यक्ष रितेष डावर, उपाध्यक्ष मकू परवाल, नपं चन्द्रषेखर आजाद नगर अध्यक्ष निर्मला डावर, भाजपा जिलाध्यक्ष वकीलसिंह ठकराला सहित बडी संख्या में जनप्रतिनिधिगण, मीडियाजन, गणमान्यजन आदि उपस्थित थे।

