लोकतंत्र सेनानी श्री भावसार द्वारा विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस छायाचित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ 【 प्रधान डाकघर पर 14 अगस्त तक जारी रहेगी प्रदर्शनी 】

0

 





मालवा लाइव।झाबुआ ( निप्र )


आजादी के अमृत महोत्सव अंतर्गत भारतीय डाक विभाग द्वारा विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस ( 14 अगस्त ) के उपलक्ष में स्मृति चित्र प्रदर्शनी लगाई गई।जिसका शुभारंभ लोकतंत्र सेनानी श्री योगेंद्र भावसार द्वारा फीता काटकर किया गया।


 प्रधान डाकघर कार्यालय झाबुआ पर आयोजित पाँच दिवसीय चित्र प्रदर्शनी में भारत विभाजन और उसे बनी परिस्थितियों व घटनाक्रमों को छाया चित्रों के माध्यम से विवरण सहित दर्शाया गया है। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा बीते वर्ष से विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस आयोजन की शुरुआत की गई है। यह छायाचित्र प्रदर्शनी 14 अगस्त तक सभी नागरिकों के लिए खुली है। इसके माध्यम से भारत विभाजन के दौरान नफरत और हिंसा के कारण प्रभावित लाखों लोगों के हालातों का जायजा चित्रों के माध्यम से लिया जा सकता हैं। इसमें उन दर्दनाक घटनाओं की जानकारी शामिल है। यह उस विभीषिका का दस्तावेज है , जिसमें मारे गए लोगों का आंकड़ा 5 लाख बताया जाता है लेकिन अनुमानतः यह आँकड़ा लगभग 10 लाख के आसपास तक का है।


छायाचित्र प्रदर्शनी के अवसर पर सहायक अधीक्षक झाबुआ श्री पी आर मीणा , पोस्ट मास्टर झाबुआ श्री सुनील माहेश्वरी , नागरिक श्री शैलेंद्र भावसार सहित समस्त स्टाफ उपस्थित था।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)