पर्युषण पर्व के सातवें दिन *गुरुदेव की अष्टप्रकारी पूजन हुई*

0



मालवा लाइव।राणापुर 

राणापुर -  पर्युषण पर्व के सातवें दिन मंगलवार को नित्य अनुसार तीनो मन्दिरो में  पूजन,अभिषेक और आरती की बोली हुई । श्री मुनिसुव्रत स्वामी जिनालय में शास्त्र वाचन करते हुए  मनोहरलाल नाहर ने पार्श्वनाथ भगवान एवम नेमिनाथ भगवान के चरित्र का वाचन किया। तीर्थंकरों के समय मे लोगो के जीवन यापन के बारे बताया। भगवान ऋषभदेव से लगाकर महावीर स्वामी तक लोगो की जीवनशैली मे किस प्रकार परिवर्तन आये उस समय अपराध करने पर कौनसा दण्ड दिया जाता था इस पर विस्तार से बताया। आदिनाथ भगवान ने लोगों को असि मसि कृषि समझाया।  शास्त्र जी की गहुली ओर प्रभावना राजेन्द्र मगनलाल जी कटारिया,प्रकाश सालेचा की ओर से की गई । स्नात्र पूजन अनिल ओपी सालेचा की ओर से हुई । भगवान की आकर्षक आंगी के लाभार्थी राजेन्द्र मगनलाल जी कटारिया थे ।  दोपहर में श्री राजेंद्रसूरीजी की अष्टप्रकारी पूजन मोतिलाल सालेचा,नारायणलाल जैन की और से पार्श्व संगीत मण्डल द्वारा पढ़ाई गई । शाम को प्रतिक्रमण पश्चात तपस्वी हार्दिक सकलेचा की सुख शाता पूछने समस्त श्रीसंघ सदस्य उनके निवास पर गए ।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)