मालवा लाइव।रफीक कुरैशी द्वारा
आलीराजपुर। गुजरात गोधराकांड मे बिलकीस बानो के साथ हुए सामूहिक बलात्कार एवं पष्चात सभी आरोपियों को रिहा करने के मामले को लेकर मुस्लिम युथ सोषल असोसिएषन कम्युनिटी अलीराजपुर द्धारा सोमवार को महामहिम राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन कलेक्टर प्रतिनिधी तहसीलदार को सौपकर पुनःविचार कर बलात्कारियो के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की। सोपे गए ज्ञापन मे उन्होंने बताया कि गोधराकांड मे बिलकीस बानो के साथ हुए सामूहिक बलात्कार की हम सभी देशवासी घोर निंदा करते हे। जिस प्रकार इन सभी आरोपीयों को रिहा किया गया है। उससे देश की महिलाओ कि सुरक्षा को लेकर देश की महिलाओ मै भय बना हुआ हे। सामूहिक बलात्कार करने वाले दुष्कर्मियों आरोपियों को छुट्टा छोड़ना अगले हादसों को न्योता देना हे और इससे आरपीयो के हौसले बढ़ते रहेंगे और ऐसे दुष्कर्म होते रहेंगे। सरकार का देषभर मे बेटी बचाओ और नारी सम्मान का दावा ओर नारा खोखला होता नजर आ रहा है। बलात्कारियो को सम्मान के साथ रिहा करना बहुत ही निंदनीय और शर्मनाक हे। महिलाए अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रही है। ऐसे आरोपियों और दुष्कर्मियों पर पुनःविचार कर उन्हें देशहित मैं और महिलाओ के हित मै फैसला लेंकर उचित और सख्त कार्यवाही की जाना चाहिये। महोदय से निवेदन हे की ऐसे आरोपियों को रिहा ना कर उन्हें सख्त सजा देकर देश की बेटियों और महिलाओ को सुरक्षा और जीने की आजादी प्रदान करने का कष्ट करे। इस अवसर पर मुस्लिम युथ सोषल असोसिएषन कम्युनिटी अध्यक्ष तफज्जुल चंदेरी, शाबीर बाबा, ईलियास गामा, ईमरान षाह, अमजद मकरानी, आकिब कुरैशी, जावेद मकरानी आदि मोजुद थे।
फोटो-तहसीलदार को ज्ञापन सोपते हुए कम्युनिटी सदस्यजन।
---------------------------

