मालवा लाइव।गौरव व्यास शाजापुर।
शाजापुर। त्योहारी सीजन का श्री गणेश भी गणेश चतुर्थी पर बुधवार से होने जा रहा है। गणेशोत्सव के 10 दिनों के लिए कारोबारियों ने खास तैयारियां की हैं। माना जा रहा है कि पहले दिन से ही बाजारों में खरीदार उमड़ पड़ेंगे और खरीदारी में 30 फीसदी तक के उठाव की
उम्मीद है। दो सालों तक कोरोना महामारी के चलते बाजारों में ज्यादा उठाव नहीं आया था, लेकिन इस मर्तबा सभी छूट के साथ ही सामूहिक कार्यक्रम होने से त्योहारों को लेकर सभी में उत्साह है।

