आगामी त्यौहार को लेकर पुलिस ने ली शांति समिति की बैठक

0

 



बामनिया-उत्सव सोनी

श्री गणेशोत्सव एवम आगामी त्योहारों को लेकर स्थानीय पुलिस चौकी पर शांति समिति की एक बैठक का आयोजन किया गया।

नवागत चौकी प्रभारी श्याम कुमावत ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों, पत्रकारों एवम नागरिकों से चर्चा करते हुए बताया कि गणेशोत्सव एवम आगामी त्योहारों को शांति और सौहार्द के साथ मनाए।त्योहारों में अनावश्यक विवाद झगड़े ना हो। सभी नागरिक त्योहार प्रेम और भाईचारे के साथ मनाए।पुलिस हर समय आम नागरिकों के लिए तत्पर रहेगी।नागरिकों से भी पुलिस सहयोग की अपेक्षा रखती है।

बैठक में ग्राम पंचायत बामनिया के उपसरपंच ब्रजभूषणसिंह परिहार, संजयसिंह मखोड,जिला पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष राजेश सोनी, पत्रकारगण लोकेन्द्र चाणोदिया,  सत्तू ठाकुर, नईम शेख, आरिफ मंसूरी, उत्सव सोनी एवम  मंथन परमार,मानवेन्द्र सिंह सिसौदिया, माधव माहेश्वरी आदि नागरिक उपस्थित थे।

बैठक में प्रधान आरक्षक राजेन्द्र सिंह रावत, रविन्द्र कुमार,जोसफ वाणिया एवम आरक्षक जितेन्द्र चौहान, प्रीतम दुबे,आशीष ठाकुर,अनिल मोरे,सुनील डोडियार आदि स्टाफ प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)