*पुलिस कप्तान ने सिंह ने पुलिस की खुफिया टीम की बैठक ली* *बैठक का उददेश्य आगामी त्यौहारों एवं सोशल मीडिया पर निगरानी रखना*

0



मालवा लाइव।रफीक कुरैशी

आलीराजपुर। पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह द्वारा पुलिस खुफिया टीम की एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें खुफिया विभाग के पुलिस अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित हुए। आयोजित बैठक मे पुलिस अधीक्षक श्री सिंह द्वारा खुफिया टीम के प्रत्येक कर्मचारी से चर्चा कर ब्रीफ किया गया। बैठक का मुख्य उददेश्य आगामी आने वाले त्यौहारों के पूर्व सौहार्द्रपूर्ण वातावरण तथा सोशल मीडिया पर निगरानी बनाए रखना था। खुफिया टीम के प्रत्येक सदस्य से पुलिस अधीक्षक द्वारा फीडबेक लेकर ब्रीफ किया गया। वर्तमान मे सोशल मीडया पर असामाजिक तत्वों द्वारा भडकाऊ मैसेज डालकर शांतिभंग करने की स्थिति निर्मित करनें की कोशिशें की जाती है, ऐसे तत्वों पर सख्ती से निपटनें के लिये आवश्यक है कि सोशल मीडिया पर सूक्ष्मता से निगाह रखी जाकर, ऐसी किसी भी हरकत को समयपूर्व ही रोक लिया जाकर संबंधित तत्व पर आवश्यीक कानूनी कार्यवाही की जावे। बैठक मे आगामी गणेश उत्सव को लेकर भी निर्देश दिए गए। पुलिस कप्तान मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस की खुफिया टीम की मीटिंग ली गई है। जिसमें टीम के प्रत्येक सदस्य से फीडबेक लिया जाकर ब्रिफ किया गया, जिससे सूचना मे लगे पुलिस अधिकारी-कर्मचारी और बेहतर परिणाम दे सके।

फोटो-सलंगन।

---------------------------

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)