बामनीया -उत्सवसोनी
ग्राम पंचायत बामनिया में सरपंच एवं पंचगणों के प्रथम अधिवेशन के साथ ही ग्रामसभा का आयोजन हुआ ।बैंठक में सरपंच श्रीमती रामकन्या मखोड ,उपसरपंच ब्रजभूपणसिंह परिहार, सचिव लक्ष्मीनारायण पाटीदार ,पंच गण एवं ग्रामवासी सम्मिलित हुए । ग्रामसभा में ग्राम की नवनिर्वाचित युवा पंच कु. अंशिका दिलीप मालवीय ने ग्राम विकास को लेकर 11 सूची मांग पत्र वाचन कर प्रस्तुत किया ।युवा पंच की ग्राम विकास के मांग पत्र को उपस्थित 14 पंच गणों ने करतल ध्वनि के साथ समर्थन दिया ।
ग्राम पंचायत बामनिया के वार्ड नंबर 19 की पंच कु. अंशिका दिलीप मालवीय ने अपने 11 सूत्री मांगो मैं निवेदन किया कि ग्राम की जनता ने सरपंच एवं पंचगणों को जिन विश्वास और उम्मीदों को लेकर हमें चुनकर ग्रामपंचायत परिपद में भेजा है ।अब उन उम्मीदों पर खरे उतरने की अब हमारी बारी हैे ।
ये 11 सूत्री मांग-े
1. हमारी पंचायत महिला प्रधान पंचायत हे इसलिए पंचायत भवन मे सर्व सुविधायुक्त शौचालय का निर्माण एवं प्राथमिकता से सुसज्जित पंचायत भवन साथ हि पंचायत के आसपास की जगह मे बगीचे का निर्माण किया जावे ।।
2. गांव के मुख्य चौराहे पर एक सुलभ शौचालय बनवाने की पहल की जाय जिससे रेलवे स्टेशन, बसों के स्टॉपेज ओर व्यस्तम चौराहे पर आने जाने वाले लोगो को सुविधा प्रदान हो ।।
3. ग्राम के कई वार्ड मे पानी निकासी की नालियाँ हीं नहीं हे उन्हे बनवाने ओर जिन वार्डाे मे नालियाँ हे उन्हे तकनीकी सलाह लेकर व्यवस्थित तरीके से पानी निकासी की व्यवस्था की जावे ।
4. मुख्य गलिया जो किसी धार्मिक ओर मेन रोडो को मुख्य मार्ग से जोड़ती हे जैसे राम मंदिर से पेटलावद रोड, नारेला रोड से रतलाम रोड, रतलाम रोड से चौकीदार मोहल्ला होते हुए रामदेवजी मंदिर तक, आश्रम रोड से अमरगढ़ रोड की गलिया उन्हे पक्की बनवाई जावे ।
5. मुक्तीधाम मे वालबाउंट्री, पानी की टंकी का निर्माण करवा जावे ।
6. पंचायत द्वारा सामुदायिक भवन का निर्माण हो जिसमे गाव के लोगो के छोटे बडे मांगलिक या अन्य तरह के कार्यक्रम हेतु व्यवस्थित जगह मिल सके ।
7. गांव के बच्चो की खेल गतिविधियों हेतु इनडोर स्टेडियम का निर्माण करवाया जावे ।
8. बामनिया के सभी धार्मिक स्थानों पर स्ट्रीट लाइट लगवाई जावे ।
9. बामनिया की अव्यवस्थित सब्जी बाजार हेतु जगह चिन्हित कर सब्जी मंडी का निर्माण किया जावे ।
10. बामनिया मे पंचायत की संपत्ति (जैसे दुकान किराया, बैठक टेक्स, प्रकाश कर, जलकर, नामांतरण शुल्क, भवन कर इत्यादि) का आय बढ़ाने के लिए समीक्षा की जावे ।
11. बामनिया की छोटी छोटी गलियो को अतिक्रमण मुक्त कर सौन्दर्यकरण करवाया जावे ।


