*घर घर जाकर तिरंगा बाँट रहे नौनिहाल, देशभक्ति का दे रहे संदेश* *हर घर तिरंगा अभियान में पब्लिक स्कूल ने जगाया अलख*

0

 






चन्द्रशेखर आजाद नगर।ऋषि शुक्ला


आजादी का अमृत महोत्सव यादगार बनाने के लिए भारत सरकार द्वारा घर घर तिरंगा अभियान के अन्तर्गत स्वयं सेवी संस्था डाॅ. सी.रामन् सेवा समिति,भाबरा द्वारा नई पीढी में राष्ट्र प्रेम का जज्बा भरते हुए हर घर तिरंगा पहॅुचाने के लिए एक हजार पाॅच सौ राष्ट्रीय ध्वज (तिरंगे), समिति द्वारा संचालित शहीद चन्द्रशेखर आजाद पब्लिक स्कूल के नन्हे मुन्ने विद्यार्थियों के माध्यम से घर-घर जाकर ,उपहार स्वररूप वितरित किए और ध्वज संहिता का पालन करते हुए ध्वज फहराने की अपील की गई साथ ही  आजादी के गुमनाम वीरों के बारे में भी बताया गया ।  

रतलाम-झाबुआ-अलिराजपुर के क्षेत्रीय सांसद माननीय गुमानसिंह डामोर अलिराजपुर दौरे के दौरान इस अनुठे आयोजन की जानकारी मिलने पर दिनांक 13 अगस्त को अपने व्यस्ततम कार्यक्रम से समय निकालकर राष्ट्रीय महत्व के इस अनुठे आयोजन में शहीद चन्द्रशेखर आजाद पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों के साथ तिरंगा रैली में शामिल हुए और जिन घरों पर तिरंगा ध्वज नही  लगा था उन्है बच्चों के साथ तिरंगा ध्वज वितरण कर घरों पर तिरंगा ध्वज लगाने के लिए प्रेरित किया गया । इस अवसर पर पुर्व विधायक माधौसिंह डावर एवं नगर की प्रथम नागरिक श्रीमती निर्मला डावर , जनपद अध्यक्ष इन्दरसिंह डावर सहित गणमान्य लोग सम्मिलित हुए । 

स्वंय सेवी संस्था डाॅ सी.वी.रामन् सेवा समिति, द्वारा संचालित शहीद चन्द्रशेखर आजाद पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा नगर एवं ग्रामीण अंचलो में घर-घर , दुकान-दुकान जा कर उपहार स्वरूप तिरंगा ध्वज भेंट कर अपने घरों पर ससम्मान तिरंगा लगाने का आग्रह करते हुए राष्ट्र प्रेम का अलख जगाया । नन्हेै मुन्ने विद्यार्थियों की इस पहल को नगर एवं ग्रामीण वासियों सराहते हुए इस आयोजन को एक अनुकरणीय मिसाल बताया और हर घर तिरंगा लगाकर घर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाया । 

इस अभियान के तहत पब्लिक स्कूल द्वारा विभिन्न प्रतियोंगिताए भी आयोजित की गई जिसमें ‘‘ आजादी का अमृत महोत्सव और हर घर तिरंगा ‘‘ विषय पर ड्राइ्रंग प्रतियोगिता , निबंध प्रतियोगिता एवं अनुशासित भव्य जनजागरण तिरंगा यात्रा का आयोजन स्काउट दल और स्काउट बैन्ड के साथ किया गया ।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)