मालवा लाइव।बदनावर
बदनावर।ग्राम पंचायत दौत्रिया में नवनिर्वाचित सरपंच बलराम चौहान, उपसरपंच सीताबाई राधेश्याम, निलेश जैन, नरेन्द्र प्रताप सिंह , दशरथ डुंगा , गोपाल , राधे भारत , विक्रम , शोभाराम, रामरतन आदि पंचो को सचिव शंकरलाल धाकड़ ने शपथ दिलाई।
ग्राम पंचायत में चल रहे निर्माण कार्य के चार्ज लेने पर पंचो ने सहमती नहीं दी। गौरतलब है की पंचायत भवन के निर्माण कार्य में राशि 6 लाख रु खर्च होना बताया गया किंतु मौके पर राशि कम खर्च की गई। वही उपयंत्री के मुल्यांकन पर बताया धरातल पर निर्माण कार्य राशि से कम है ।जिसपर पंचो ने आपत्ति ली । इस दौरान पुर्व सरपंच भैरुलाल मोरी, कैलाश गणावा , संदीप शेखावत, राकेश जैन, राजेश जैन, मदन मंडलोई, सरदार मंडलोई, छोटु भोई, राजाराम डामर समेत ग्रामीण-जन उपस्थित थे।

