रानापुर। ललित जैन
नगर परिषद द्वारा पुराना बस स्टैंड पर तिरंगा विक्रय केन्द्र का शुभारंभ फीता काटकर किया गया । आजादी के अमृत महोत्सव पर हर घर तिरंगा फहराने के उद्देश्य से यह विक्रय केंद्र बनाया गया । राष्ट्रीय स्तर पर 11 अगस्त से15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलेगा । नगर परिषद द्वारा तिरंगा विक्रय केन्द्र में टेरीकॉट के 1x1 के तिरंगे का शुल्क ₹15 है। तिरंगा विक्रेय केन्द्र के शुभारंभ में सीएमओ कमलेश गोले, नप उपाध्यक्ष लीलेश हरसोला, भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोहर सेठिया, मांगीलाल दुर्गेश्वर,पूर्व नप अध्यक्ष गोविंद अजनार, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र उपाध्याय एवम भानु भुरिया, ललित बंधवार, मण्डल अध्यक्ष कीर्तिश राठौड़, भाजपा जिला मंत्री ज्योति जोशी, रामेश्वर नायक, संचित कटारिया, पार्षद शैलू सिसोदिया, पार्षद नारायण जैन, मांगु वसुनिया,इमरान खान, सुरेश वगुल, दिलीप मकवाना, चेनसिंह वसुनिया, राजू पण्ड्या,रवि टेलर,ध्रुव जोशी, आशिफ खान, सईद मकरानी आदि उपस्थित थे ।

