मालवा लाइव।पेटलावद
पेटलावद। जैन सोशल ग्रुप पेटलावद मैत्री द्वारा पयुषण पर्व पर समूर्ण कत्लखाने एवं मास विक्रय,मछली दुकान को पूर्ण रूप से बंद करने हेतु आज एस डी एम, एवं सीएमओ नगर पंचायत एवं थाना प्रभारी पेटलावद को ज्ञापन देकर पूर्ण प्रतिबंध की बात की गई हैं जैन सोशल ग्रुप मैत्री के संस्थापक अध्यक्ष चेतन कटकानी एवं अध्यक्ष अनंत मूणत ने बताया कि जैन धर्म के महान पयुषण पर्व दिनाक 24 अग्रस्त से 31अग्रस्त तक रहेंगे इस अवसर पर सम्पूर्ण जैन समाज ज्ञान,तप, धर्म की आराधना करेंगे भगवान महावीर जैन समाज के 24 वे तीर्थंकर है जिनका उद्देश्य जियो ओर जिनो दो एवं अहिंसा परमोधर्म है उनके इस उद्देश्य को सार्थक करते हुए एवम माननीय उच्च न्यायालय के आदेशानुसार पयुषण पर्व पर सम्पूर्ण कत्लखाने एवं मास विक्रय,मछली दुकान को बंद करने हेतु ज्ञापन दिया गया है। ओर प्रशासन ने पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया है इस अवसर पर ग्रुप के संदीप पटवा,संदीप भंडारी,अंकित कटकानी,नवीन मुरार, आदित्य भंडारी आदि सदस्यगण उपस्थित थे।

