सचिव ग्रामीण विकास विभाग भारत सरकार द्वारा एवं पुष्कर धरोहर के कार्यो का किया गया निरीक्षण

0



मालवा लाइव।झाबुआ

झाबुआ। सचिव ग्रामीण विकास विभाग भारत सरकार श्री नागेन्द्र नाथ सिन्हा द्वारा मनरेगा के अमृत सरोवर, पुष्कर धरोहर एवं वृक्षारोपण कार्य का निरीक्षण किया गया। सचिव श्री सिन्हा शुक्रवार दिनांक 19 अगस्त को पेटलावद की ग्राम पंचायत बैकल्दा में मनरेगा योजना से लागत 48.05 लाख से निर्मित अमृत सरोवर तालाब का निरीक्षण किया गया। उपयोगकर्ता समूह के सदस्यो एवं ग्रामीणों द्वारा ढोल मादल एवं पुष्प माला से उनका स्वागत किया गया। 

श्री सिन्हा द्वारा तालाब में मत्स्य बीज छोडे गए, सरोवर के किनारे वृक्षारोपण भी किया गया। उपयोगकर्ता समूह के सदस्यों से विस्तृत चर्चा की गई एवं सरोवर निर्माण से होने वाले लाभ के बारे में जानकारी प्राप्त की। समूह के सदस्यों द्वारा अवगत कराया गया कि तालाब निर्माण से रबी की फसल हेतु सिंचाई सुविधा प्राप्त होगी तथा मत्स्य पालन से आय में वृद्धि होगी। इसके अतिरिक्त फलदार पौधों को भी लगया गया है। जिसमें मुख्य रूप से आम, अमरूद, कटहल, सहजना आदि के पौधे रोपे गए। सचिव महोदय द्वारा कहा गया कि मत्स्य उत्पादन के साथ बतख पालन से भी फायदा होगा। ग्राम पंचायत बैकल्दा में मनरेगा योजना से लागत 4.57 लाख से निर्मित पुष्कर धरोहर तालाब का भी निरीक्षण कर उपयोगकर्ता समूह के सदस्यों से चर्चा की गई। श्री सिन्हा के साथ मध्यप्रदेश आजीविका परियोजना के सीईओ श्री एल.एम. बेलवाल, टीआईआरएफ डायरेक्टर श्री अनिर्बन एवं सहायक डायरेक्टर श्री विश्वदीप, सीईओ जिला पंचायत श्री सिद्धार्थ जैन उपस्थित थे।

ग्राम पंचायत धोलीखाली 37.99 लागत से निर्मित अमृत सरोवर तालाब का सचिव श्री सिन्हा द्वारा निरीक्षण कर उपयोगकर्ता समूह के सदस्यों से चर्चा की गई। निरीक्षण के दौरान पी.ओ. मनरेगा श्री मनोज बारस्कर, तहसीलदार श्री जगदीश वर्मा, नायब तहसीलदार एवं सीईओ जनपद पंचायत सुश्री परवीन अंसारी, एस.डी.ओ. ग्रामीण यांत्रिकी सेवा श्री सी.एस. अलावा, उपयंत्री आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)