तिरंगा बाइक रैली निकाली।

0

 



मालवा लाइव।प्रवीण बसेर 

घुघरी।देश की आजादी के 75वें वर्ष पर आजादी के अमृत महोत्सव के तहत तिरंगा बाइक रैली निकाली गई।  माही आश्रम भाभरापाडा से प्रारम्भ होकर, जुलवानिया, भाभरापाडा, घुघरी, रूणजी, जाम्बूपाडा होकर खेल मैदान घुघरी पर राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के बाद समापन हुई, यात्रा डी जे पर देशभक्ति गीतों के साथ में युवाओं ने तिरंगा लेकर बढ़ चढ़ कर हिस्सा  लिया, वंदे मातरम्, भारत माता की जय हो, देश कि रक्षा कौन करेगा-हम करेंगे, हम करेंगे, आधी रोटी खायेंगे- देश को बचायेंगे के गगनभेदी नारों के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)