मालवा लाइव।प्रवीण बसेर
घुघरी। स्वतंत्रता दिवस की 75 वर्षगांठ बड़ी धूमधाम से उत्साह और उमंग के साथ मनाई गई। हाई स्कूल घुघरी के बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई। जिसमें हाथ में तिरंगा लिए भारत माता की जय, वंदे मातरम, विजय विश्व तिरंगा प्यारा झंडा ऊंचा रहे हमारा आदि देश भक्ति के नारों से गूंज उठा। स्कूल के प्रांगण में बालसभा कर आजादी के नायकों को याद करने के साथ ही भविष्य के भारत की तस्वीर पेश की। इस दौरान संस्था द्वारा कार्यक्रम सांस्कृतिक कार्यक्रम करने वाले विद्यार्थियों को संस्था द्वारा पुरस्कृत उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच मंजूडी बाई मालीवाड़ थी। मुख्य अतिथि उपसरपंच भारत सिंह राठौड़, विशेष अतिथि विजय सिंह राठौर, प्रवीण बसेर उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन राकेश आर्य ने किया व आभार संस्था के प्राचार्य मनोहर लाल बसेर ने माना इस अवसर पर सचिव भुंडा पारगी, मोहन सिंह चारण, शिक्षक सतीश शर्मा, गोवर्धन मालीवाड़, रंजीत भगत रमेश चंद्र पवार समस्त शिक्षक व गांव के नागरिक उपस्थित थे।
फ़ोटो।1. हाई स्कूल में बाल सभा में उपस्थित छात्र-छात्राएं।
2. घुघरी 75 वी वर्षगांठ अमृत महोत्सव में उपस्थित नन्हे बालक भी देश भक्ति का संदेश देते हुए।


