मालवा लाइव।रानापुर
प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में श्री मुनिसुव्रत स्वामी जिनालय यतीन्द्र ज्ञान मंदिर रानापुर में श्री राजेन्द्र जैन नवयुवक परिषद द्वारा ध्वजारोहण का कार्यक्रम आयोजित किया गया । श्री मुनिसुव्रत स्वामी जिनालय यतीन्द्र ज्ञान मंदिर पर झंडा वंदन श्रीसंघ के वरिष्ठ श्री मनोहरलाल नाहर ने किया । इस अवसर पर परिषद अध्यक्ष पवन नाहर,महिला परिषद अध्यक्ष आशा कटारिया,हितेश जैन,अभय कटारिया,रमेश सालेचा,दिनेश नाहर,राकेश नाहर,जितेंद्र सालेचा,आयुष जैन एवम महिलाएं उपस्थित थी ।
फोटो

