मालवा लाइव।रानापुर
पूण्य सम्राट श्री जयंतसेन सुरिजी के दिव्य आशीर्वाद से एवम वर्तमान आचार्य नित्यसेन सूरिजी व जयरत्न सूरिजी के मार्गदर्शन से रानापुर के श्री मुनिसुव्रत स्वामी जिनालय में 9 दिनों से जारी नमस्कार महामंत्र आराधना पूर्ण हुई । 17 आराधकों ने रोजाना लगभग 33 हजार चालीस नवकार जाप किये। 9 दिनों में 3लाख से ज्यादा जाप किये गए।समापन दिवस पर स्नात्र पूजन पढ़ाई गई। नमस्कार महामंत्र पट , भगवान,गुरुदेव राजेंद्रसूरी जी,आचार्यदेवेश जयंतसेन सुरीजी की आरती उतारी गई।इस अवसर पर एक शोभायात्रा निकाली गई।इसमें श्वेत परिधान पहने आराधक शामिल हुए।इसमें आराधक जिन प्रतिमा व नमस्कार महामंत्र की तस्वीर को हाथ में उठाकर चल रही थी। समस्त आराधकों के पारणे करवाये गए। सम्पूर्ण आयोजन 22 लाभार्थियों के माध्यम से संपन्न हुआ । श्री संघ की और से सभी को प्रभांवना वितरित की गई । रात्रि में चौबीसी का आयोजन किया गया ।
*ऐसे की आराधना*
नमस्कार महामन्त्र आराधना की शुरुआत आचार्यदेव श्री जयंतसेन सूरीश्वर जी ने सन् 1966 में अपने राणापुर चातुर्मास में की थी।तब से निरन्तर यह प्रतिवर्ष चल रही है।इसमें आराधक एकासना कर 9 दिनों तक रोजाना नमस्कार महामंत्र की 20 पक्की माला गिनते हैं।तीन समय देव वंदन व प्रतिक्रमण,पूजा आदि किया जाता है।


