बदनावर नगर परिषद अध्यक्ष को लेकर सरगर्मी बढ़ी: पर्यवेक्षक रायशुमारी कर लिफाफे में बंद करेगे अध्यक्ष का नाम

0

 



महेश पाटीदार बदनावर


बदनावर। नगर परिषद के 15 वार्ड में  मतदाताओं ने भाजपा को दो तिहाई बहुमत  दिया है ।

 अगले कार्यकल हेतु अध्यक्ष का पद कौन संभालेगा, इसको लेकर संशय बरकरार है। बुधवार को भाजपा के पर्यवेक्षक आकर नवनिर्वाचित पार्षदों से रायशुमारी करेंगे। 


निर्वाचन आयोग ने अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के निर्वाचन के लिए छह अगस्त को होगा। इसी दिन तय होगा कि नगर सरकार की जवाबदारी कौन संभालेगा।


 अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के निर्वाचन की तारीख तय होते ही भाजपा में सरगर्मी तेज हो गई है। उद्योग मंत्री राजवर्धनसिंह दत्तीगांव भी शनिवार को नवनिर्वाचित पार्षदों से रायशुमारी कर चुके है। परिषद में भाजपा के दस, कांग्रेस के चार एवं एक निर्दलीय नवनिर्वाचित पार्षद है। नगर परिषद अध्यक्ष का पद अन्य पिछड़ा वर्ग की महिला के लिए आरक्षित है, लेकिन इस वर्ग से कांग्रेस की कोई महिला पार्षद नहीं जीत पाई हैं। इस कारण निर्विरोध निर्वाचन की संभावनाएं बन रही है। जबकि भाजपा में अन्य पिछड़ा वर्ग की छह महिलाएं पार्षद चुनकर आई हैं। 


आज पर्यवेक्षक आएंगे बदनावर, पार्षदों से करेंगे रायशुमारी,


भाजपा संगठन द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक गोपाल सिंह चौधरी  दोपहर डेढ़ बजे  चंद्रलीला गार्डन में पार्टी के नवनिर्वाचित पार्षदों से अध्यक्ष के नाम को लेकर रायशुमारी करेंगे। अध्यक्ष की दौड़ में मीना शेखर यादव, झँन्नुबाई शांतिलाल सिर्वी व भारती राठौड़ का नाम प्रमुख रूप से सामने आ रहा है। वही तीन अन्य नाम अनिता दीपक जाधव, भगवंताबाई शंकरलाल राव व अनिता डॉ संतोष चौहान का नाम भी विकल्प के तौर पर चर्चा में है। हालांकि पर्यवेक्षक रायशुमारी कर 2 नाम की पैनल बनाकर  संगठन को भेजेगे। इससे अन्य 4 दावेदार दौड़ से बाहर हो जाएंगे। संभावना है कि 5 अगस्त की शाम को या 6 अगस्त को ही नाम की घोषणा की जाएगी।




Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)