*ग्राम पंचायत करवड़ मे नवनिर्वाचित सरपंच- उपसरपंच एवं पंचों ने शपथ ग्रहण कर पदभार संभाला*

0

 



मालवा लाइव।जयराज भट्ट


ग्राम पंचायत करवड़  के नवनिर्वाचित सरपंच- उपसरपंच एवं पंचों ने ग्राम पंचायत परिसर मैं गांव के वरिष्ठ नागरिकों, पत्रकार बंधुओं तथा पूर्व सरपंच-उपसरपंच एवं पंचगणों तथा ग्रामीणों की उपस्थिति में शपथ ग्रहण की इसके पूर्व नवनिर्वाचित पंचगणों ने संविधान निर्माता  बाबा अंबेडकर व सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्रों पर माल्यार्पण कर शीश नवाया निर्वाचित सरपंच -उपसरपंच व पंचों ने मुख्य अतिथि मदनलाल माण्डोत,अनोखिलाल श्रीमाल,राजेन्द्र माण्डोत, वरिष्ठ पत्रकार बंसीलाल शर्मा,नटवरसिह राठौर, बद्रीलाल भालोड विधायक प्रतिनिधि शैलेंद्र सिंह राठौड़ गंगाखेड़ी प्रदेश सचिव एवं मीडिया प्रभारी जयराज भट्ट ब्लाक कांग्रेस उपाध्यक्ष भेरुसिह चौहान इन सभी मुख्य अतिथियों का स्वागत फूल माला पहनाकर किया गया नवनिर्वाचित सरपंच विकास गामड व उपसरपंच राजेश पाटीदार के साथ पंचो का स्वागत किया गया आदर्श ग्राम पंचायत  मे नोडल  अधिकारी कृष्णा गुप्ता ने शपथ दिलाई  वक्ताओं ने ग्राम की  समस्याओं को लेकर विचार प्रकट करते हुए ओजपूर्ण सारगभित उद्बोधन मैं अपनी बात रखी इस शपथ समारोह में ग्राम पंचायत करवड़ सभी नागरिक उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन अरुण श्री माल ने किया आभार पंचायत सचिव आशीष वैरागी ने माना

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)