स्वच्छ छवि वाले व्यक्तित्व का चुनाव करेगी जनता क्या.......सुख-दुख के साथी ओर निस्वार्थ सेवा करने वाले का साथ देंगे मतदाता? पूर्व परिषद ने विकास की जगह विनाश की बहाई गंगा, अब नए चेहरों को मौका

0

 


तन्मय चतुर्वेदी / ओपी मालवीय।मालवा LIVE

पेटलावद. नगरीय निकाय के होने वाले चुनाव के चलते मतदाताओ ओर चौराहो पर चर्चाओं का दौर गर्म है। पार्षद बनने की होड़ में 15 भाजपा, 14 कांग्रेस और 26 निर्दलीय उम्मीदवार विकास के मजबूत दावे लेकर जनता के समक्ष पहुँच रहे है। पूर्व परिषद से त्रस्त जनता ने इस बार नए चेहरों को मौका देने का मन बनाया है क्योंकि पिछली परिषद में विकास कम विनाश की लहर दौड़ी थी। 5 वर्षो पूर्व भी जनता ने भारतीय जनता पार्टी पर विश्वास जताकर पार्टी की परिषद बनाई थी लेकिन परिषद के कर्ता धर्ता नगर विकास के बजाए अपना विकास करने में मस्त थे जो किसी से नही छुपा। भाजपा के नेता भी भाजपा परिषद से भलीभांति परिचित थे, इसलिए इस बार भाजपा ने टिकिट वितरण के दौरान काफी मंथन ओर सोच समझकर अधिकांश नए चेहरों को मौका दिया, जिससे फिर से नगर में कमल खिले ओर रुके विकास कार्यो को गति मिले। भाजपा पार्षदों के पक्ष में मतदान की अपील करने खुद प्रदेश के मुखिया शिवराजसिंह चौहान पेटलावद आये ओर घोषणाओं की झड़ी लगाकर एक बार फिर नगर में भाजपा परिषद बनाने की अपील नागरिकों से कर गए। पेटलावद की जनता भी भाजपा   पर भरोसा करके भाजपा की परिषद बनाती आई है। वर्तमान मे नगर मे होने वाले चुनाव में वार्ड नम्बर 06 की चर्चाएं हर चौराहे ओर आम मतदाताओ के बीच चल रही है। खुद मुख्यमंत्री श्री चौहान भी वार्ड की जानकारी मंच से मांगने लगे लेकिन कोई जवाब भाजपा नेता नही दे पाए। अब आमजन खुद समझ नही पा रहे है कि वार्ड में हो क्या रहा है, क्योकि यहां निर्दलीय प्रत्याशी भी अपने आपको भाजपा समर्थित बताते हुए वोट मांग रहे हैं।  चूंकि वार्ड मे भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी गौतम गेहलोत चुनाव मैदान में है। इस वार्ड मे भाजपा का दबदबा है, मतदाता भाजपा को जिताते आये हैं। भाजपा नेताओं और प्रत्याशी को इस बार भी जीत की पूरी उम्मीद है, क्योकि यहां की जनता चेहरा नही पार्टी को देखकर अपना विश्वास जताती आई है। 


विकास कार्यो कि नही होगी कमी
 


वार्ड की समस्या और जनता के हर तरह से मदद करने का भरोसा देकर समाजसेवी गौतम गेहलोत भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी के रूप में वार्ड 6 से मैदान में है, चर्चा में गौतम ने कहा कि में वार्ड की समस्या ओर जनता की सेवा के लिए चुनाव में उतरा हु, पूरा भरोसा है कि यहां की जनता सत्य को स्वीकार करेगी। साथ ही वार्ड में विकास के नए आयाम गड़े जाएंगे। 



समाजसेवा में बड़ा नाम गौतम 


समाजसेवी ओर गौतम ग्रुप के संचालक गौतम गेहलोत अपनी सेवा के नाम से पेटलावद ही नही अपितु पूरे झाबुआ जिले में एक अलग ही पहचान बना चुके है। त्योहारों को गरीब परिवारो के बीच पहुचकर मनाना, उन्हें हर तरह से मदद के लिए आगे हाथ बढ़ाकर सहयोग करने में सबसे आगे नाम गौतम ग्रुप का रहा है। कोरोना काल मे जहाँ हर कोई घरो कैद था,   लोगो के काम ठप्प थे, उस समय गरीबो के लिए गौतम गेहलोत ने हाथ बढ़ाये ओर खाद्य सामग्री से लेकर अन्य तरह की पूरी मदद की। कोरोना काल मे दूर दराज से पैदल चलकर अपने घर जाने वाले राहगीरों के लिए ठहरने ओर भोजन की व्यवस्था, पशुओ के लिए आधीरात तक अपने स्वयं के व्यय से पानी उपलब्ध करवाना। ऑक्सीजन के कमी को देखते हुए सिविल अस्पताल मे ऑक्सीजन प्लांट के लिए हाथ बढ़ाना ओर पूरी रात अपनी जान की परवाह किये बिना कोरोना से ग्रस्त मरीजो की सेवा में हाजिर रहना आदि ऐसे अनेक कार्य है जो गौतम ग्रुप निस्वार्थ करते चले आ रहा है। नगर के लिए कुछ करने की प्रेरणा लेकर चुनावी मैदान में अपना भाग्य आजमा रहे गौतम को पूरा भरोसा है कि वे जनता के विश्वास पर खरा उतरेंगे। चुनावी मौसम में बड़े -बड़े विकास के दावे करने वाले नेता बुरे समय मे जनता से दूरी बनाकर रखते है, जैसे ही चुनाव आते है तो बड़ी बड़ी घोषणाओं का अंबार लगाकर जनता से अपने पक्ष में मतदान की उम्मीद लगाते है, लेकिन जनता इससे भलीभांति परिचित है कि कौन अपना है और कौन पराया।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)