लंबित मांगों को लेकर अतिथि षिक्षक संघ ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

0


रफीक कुरैषी आलीराजपुर 

आलीराजपुर। प्रदेष संगठन के आव्हान पर अलीराजपुर जिले के अतिथि षिक्षकों द्वारा अपनी लंबित मांगों को लेकर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर सरकार को दस दिन का अल्टीमेटम दिया। यदि जल्द ही अतिथि षिक्षकों की मांगों का निराकरण नहीं किया गया तो प्रदेष की राजधानी भोपाल में उग्र आंदोलन करने पर मजबुर होना पड़ेगा। सोपे गए ज्ञापन मे षिक्षक संघ ने बताया कि अतिथि षिक्षक प्रदेष की शासकीय स्कूलों में विगत 14-15 वर्षों से पूर्ण ईमानदारी के साथ अध्यापन कार्य कराते आ रहे है, जिन्होंने अपने भविष्य को सुरक्षित करने हेतु सैकड़ों बार ब्लाॅक स्तर एवं जिला स्तर तथा प्रदेष स्तर तक ज्ञापन के माध्यम से शासन प्रषासन को अवगत कराया है। किन्तु आज दिनांक तक हमारे भविष्य को सुरक्षित करने के संबंध में कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। शासन से अनुरोध किया गया है कि कार्यानुभव के आधार पर विभागीय पात्रता परीक्षा लेकर नियमित प्राथमिक-माध्यमिक-उच्च माध्यमिक षिक्षक बनाया जाए। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भीका गणावा, झाबुआ जिलाध्यक्ष नाहरसिंह राणा, लोंगसिंह चोहान, कैलाष मण्डलोई, कट्ठीवाड़ा ब्लाॅक अध्यक्ष हरसिंह धाकड़, सोण्डवा ब्लाॅक उपाध्यक्ष बलसिंह चोहान, उदयगढ़ ब्लाॅक अध्यक्ष भुवानसिंह डावर, गोविन्द भिण्डे, संतोष चैहान, कैलाष कलेष, सिदार चोहान, हिम्मत अजनार सहित अतिथि षिक्षकगण उपस्थित थे।


Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)