रफीक कुरैषी । आलीराजपुर
आलीराजपुर। विगत 10-12 दिनों से ग्रामीणों द्वारा मादा तेंदुआ के होने तथा मुवमेंट के बारे में वन विभाग अधिकारियों को सूचनाएं दी जा रही थी। वन विभाग अमले ने भी करीब करीब 10-12 दिनों से उक्त तेंदुआ को पकडे के लिए पिजरा लगाया हुआ था। गुरुवार सुबह करीब 5 बजे ग्राम छोटी झिरी में वन विभाग अमले ने एक मादा तेंदुआ को पकडने में सफलता प्राप्त की। जिसे दोपहर को कट्टीवाडा के सुदूर वन क्षेत्र में छोडा गया। वन मंडलाधिकारी मयंक गुर्जर के मार्गदर्षन एवं एसडीओ मंगलसिंह चैहान के निर्देषानुसार द्वारा वन परिक्षेत्र जोबट में परिक्षेत्र अधिकारी सुश्री रितिका यादव के नेतृत्व में वन विभाग अमले ने इस मादा तेंदुआ को पकडने और वापस सुदूर जंगल में छोडने की कार्रवाई को सफलता पूर्वक पूरा किया। पषु चिकित्साधिकारी द्वारा उक्त पकडी गई तेंदुआ को मादा बताया गया, जिसकी आयु करीब दो वर्ष बताई गई। इस मादा तेंदुआ को पकडने एवं सुदूर जंगल क्षेत्र में छोडने की पूरी इस कार्रवाई में वन विभाग स्टाॅफ भूरसिंह चोहान, जितेन्द्र जमरा, पंकज मंडलोई, समरथ चैहान आदि स्टाॅफ का सराहनीय सहयोग रहा।

