टिन सेड के नीचे बैठकर बढ़ने पर मजबूर छात्र, वर्षों से की जा रही है अतिरिक्त कक्ष की मांग । लेकिन अभी तक अधूरी है

0

 


राजेश राठौर । रायपुरिया


रायपुरिया ।  हाई सेकेंडरी स्कूल मैं अतिरिक्त कक्ष के लिए  वर्ष 2019 से की जा रही है मांग लेकिन अभी तक स्वीकृत नहीं हुए मजबूरन में छात्र छात्राओं एक ही कमरों में अधिक संख्या में बैठना पड़ रहा है अब तो यह हालत हो गई है की वैकल्पिक व्यवस्था में साइकिल स्टैंड जो  छात्र  छात्राओं के लिए बनाया गया था अपनी साइकल रखने के लिए वहां पर वैकल्पिक व्यवस्था कर उस जगह पर छात्र पढ़ाई कर रहे हैं ऐसा नहीं है की विभाग को मालूम नहीं कई बार प्राचार्य द्वारा अपनी स्कूल की परेशानी वरिष्ठ अधिकारियों को लिखित में भी अवगत कराया लेकिन फिर भी नजरअंदाज कर देते हैं कई बार क्षेत्र के विधायक , को भी अतिरिक्त कक्ष के बारे में लिखत में मांग पत्र भी दिया जिले के पूर्व कलेक्टर रोहितसिंह जब स्कूल निरीक्षण पर आए थे उस समय भी  छात्र-छात्राओं ने भी मांग रखी थी फिर भी कोई सुनवाई नहीं हुई  अभी हाल ही में जिले के प्रभारी मंत्री दौरे पर थे वहां पर ग्राम पंचायत द्वारा  ग्रामसभा में पारित कर अतिरिक्त कक्ष के बारे में लिखित में मांग पत्र दिया गया , अब देखना है कि यह मांग पत्र कब स्वीकृत होता है आपको बता दें कि हाई सेकेंडरी स्कूल मैं लगभग 1250 सौ  छात्र-छात्राओं शिक्षा ग्रहण करते हैं इतना बड़ा क्षेत्र होने के बाद भी यहां की समस्या हल नहीं हो रही है यह विडंबना ही कही जा सकती है जहां शासन शिक्षा के स्तर को ऊंचे स्तर पर ले जाने  की बात करती है वही शिक्षा पाने वाले छात्र छात्रा परेशान हो रहे है।


क्या कहना स्कूल प्राचार्य ऊँकारसिंह मैडा का

 हम समय-समय पर विरष्ट अधिकारियों को अवगत कराते रहते है  अतिरिक्त कक्ष की   जरूरत है अगर चार से पाँच कक्ष हो जाते है तो बच्चों को बैठने की व्यवस्था हो जाएगी ।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)