नगर परिषद के लिये मतदान की प्रक्रिया शांतिपूर्ण हुई सम्पन्न- पेटलावद मे 78.20 प्रतिशत हुआ मतदान

0

 




तन्मय चतुर्वेदी/ ओपी मालवीय पेटलावद।


मंगलवार को पेटलावद नगर परिषद के लिए मतदान की प्रक्रिया शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हुई। मतदाताओं ने ईवीएम में उम्मीदवारों का भाग्य कैद कर दिया है। इस बार चुनाव में मतदाताओं के बीच उत्साह दिखाई दिया। कोई वाद विवाद की स्थिति न बने इसलिए पुलिस प्रशासन पूर्ण रूप से सतर्क रहा। सुबह प्रातः 7:00 बजे से ही मतदाता बूथ केंद्रों पर पहुंचने लगे और अपने मतों का प्रयोग किया। 15 वार्डो के लिए चुनाव प्रक्रिया के दौरान 18 बूथ बनाए गए थे जहां मतदान अधिकारी और कर्मचारियों ने चुनाव की प्रक्रिया संपन्न करवाई। नगर परिषद के चुनाव में 15 भाजपा, 14 कांग्रेस और 26 निर्दलीय कुल 55 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद हो गया। पेटलावद नगर के 11817 मतदाताओं में से 4691 पुरुष और   4550 महिलाओं सहित कुल 9241 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के दौरान मतदाताओं में काफी उत्साह दिखाई दिया जिसके परिणाम स्वरूप   78.20 प्रतिशत मतदान हुआ। दिनभर बूथ केंद्रों के बाहर लोगों की भीड़ जमा रही। पूरे दिन रिटर्निंग अधिकारी एसडीएम&आईएएस शिशिर गेमावत, एसडीओपी सोनू डावर, तहसीलदार वर्मा, नायब तहसीलदार परवीन अंसारी, टीआई सुरेंद्र गाडरिया सहित पुलिस टीम ओर अन्य विभागों के कर्मचारी मुस्दैत रहे। डीआईजी ने भी चुनाव के दौरान निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस और प्रशासन की टीमें लगातार मॉनिटरिंग करते रहे।  कन्या शाला बूथ के बाहर प्रत्याशीयो में तू तू, में में हुई लेकिन पुलिस ने मामले को आगे नही बढ़ने दिया और स्थिति को संभालकर शांति व्यवस्था बनाई। शाम 5 बजे मतदान की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद अब जीत को लेकर चर्चाओं का दौर चल पड़ा है। हालांकि इस चुनाव में किसका पडला भारी रहा यह मतगणना के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा। 


*राहत की ली सांसे* 


उल्लेखनीय है की चुनाव की तारीख घोषित होते ही प्रत्याशी ने दिन रात एक कर चुनाव में पूरी ताकत झोंक दी थी । मतगणना के 1 दिन पहले भी प्रत्याशी मतदाताओं को रिझाते दिखाई दिए । मंगलवार को मतदान की प्रक्रिया संपन्न होने के बाद प्रत्याशियों ने राहत की सांस ली, अब 30 तारीख को ही ईवीएम से किसका भाग्य की बदलेगा वह समय ही तय करेगा। वही चुनाव प्रक्रिया के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)