नगर परिषद के परिणामो से बीजेपीमय हुआ रानापुर

0



नगर परिषद के परिणामो से बीजेपीमय हुआ रानापुर

11 वार्डो में भाजपा,3 वार्डो में कांग्रेस,1 वार्ड में निर्दलीय विजयी


मालवा लाइव।राणापुर

राणापुर नगर परिषद् चुनाव की वोटिंग गिनती आज सम्पन्न हुई । राणापुर उत्कृष्ट स्कूल पर मतदान की  गिनती सुबह 9 बजे शुरू हुई । जिसमे प्रथम चरण में 8 वार्डो की गणना हुई ।  जेसे ही 8 वार्डो के रुझान जनता के सामने आए । वैसे ही भारतीय जनता पार्टी के नेताओ के चेहरे खिल उठे । खुशियों का माहोल छा गया । 8 में से भाजपा ने 6 सीट पर विजय प्राप्त की । उत्कृष्ट टेकरी मैदान पटाखों से जगमगा गया । जगह जगह आतिशबाजी होने लगी  । सभी एक दूसरे को बधाईयां देते नजर आए । एक घंटे बाद ही दूसरे चरण का रुझान भी आ गया जिसमे भारतीय जनता पार्टी ने शेष 7 में से 5  

सीटो पर जीत प्राप्त की इस तरह कुल 11 सीट पर भाजपा ने जीती । 3 पर कांग्रेस और 1 पर भाजपा के ही बागी सुरेश वागुल विजयी रहे । जैसे ही सोशल मीडिया के द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं को जानकारी मिली वैसे ही   जश्न की तैयारी शुरू हुई । ढोल मॉदल बजने लगे,जमकर आतिशबाजी हुई । उत्कृष्ट मैदान पर भाजपा नेताओं का जमावड़ा हो गया । एक दूसरे को बधाई देने का क्रम चलता रहा ।राणापुर नगर में फिर से भारतीय जनता पार्टी की जीत हुई । फिर से नगर परिषद में भारतीय जनता पार्टी का कब्जा बरकरार रहेगा । 

*विजयी जुलूस निकाल जनता का लिया आशीर्वाद*

उत्कृष्ट मैदान से भाजपा नेता जिला प्रभारी गंगा खेड़ी, भानु भूरिया,राजेंद्र उपाध्याय,जिला महामंत्री सोमसिंह सोलंकी ,मण्डल अध्यक्ष कीर्तिश राठौड़,दिलीप नलवाया  के नेतृत्व में विजयी जुलूस निकाला । जगह जगह से प्रत्याशियों और नेताओं का स्वागत किया गया । विजय जुलूस में जमकर आतिशबाजी हुई । गुलाल से चेहरे लाल लाल हो गए । कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपने प्रत्याशियों की जीत पर जुलुस निकाला । 

*वार्ड 6 और 12 पर सबकी नजरें थी टिकी...*

नगर परिषद के वार्ड 12 से निर्वतमान नप अध्यक्ष सुनीता गोविन्द अजनार और वार्ड 6 से पूर्व नप अध्यक्ष कैलाश डामोर की पुत्री के चुनाव परिणाम पर सबकी नजरें थी । हर कोई इन दोनों वार्डो के परिणाम को उत्सुक था । वार्ड 6 से प्रियंका डामोर 150 मतो से हार गई वही वार्ड 12 से सुनीता अजनार 21 मतो से निर्दलीय सुरेश वागुल से चुनाव हार गई । इन दोनों को अध्यक्ष का दावेदार माना जा रहा था । 


*ये रहे विजेता :-* 

वार्ड क्रमांक 1 से दीपमाला नलवाया (भाजपा)

वार्ड क्रमांक 2 से धन्नालाल गेहलोद (कांग्रेस)

वार्ड क्रमांक 3 से मुजम्मिल बक्श (कांग्रेस)

वार्ड क्रमांक 4 से भावना मांगीलाल (भाजपा)

वार्ड क्रमांक 5 से श्रीमती वर्षा सुरेश पंचाल (भाजपा)

वार्ड क्रमांक 6 से  कन्हैयालाल गोविंद प्रजापत(भाजपा)

वार्ड क्रमांक 7 से रोनक ओमप्रकाश सोनी (भाजपा)

वार्ड क्रमांक 8 से प्रियंका आशीष राठौड़ (भाजपा)

वार्ड क्रमांक 9 से लोकेंद्र नारायण परिहार (भाजपा)

वार्ड क्रमांक 10 से रीना मनीष सकलेचा (भाजपा)

वार्ड क्रमांक 11 से  नितिन राठौड़ (भाजपा)

वार्ड क्रमांक 12 से सुरेश वागुल (निर्दलीय)

वार्ड क्रमांक 13 से श्रीमती गायत्री रितेश राठौर (भाजपा)

वार्ड क्रमांक 14 से दिलीप डामोर (कांग्रेस)

वार्ड क्रमांक 15 से कमला सोलंकी (भाजपा)

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)