डोल ग्यारस पर निकाली भगवान की झांकी

0




बामनिया-उत्सव सोनी

डोल ग्यारस पर्व ग्राम में श्रद्वा एवं उत्साह के साथ मनाया गया । इस अवसर पर प्रतिवर्पानुसार श्रीराम मंदिर से भगवानजी की झांकी ढोल ढमाकों के साथ निकाली गई । झांकी अमरगढ रोड, पेटलावद रोड, नारेला रोड होती हुई नगर के विभिन्न मार्गो से गुजरी जहां स्थान स्थान पर श्रद्वालुओं ने भगवान का पूजन अर्चन किया । झांकी का समापन पुनः श्रीराम मंदिर पर हुआ जहां महाआरती और प्रसादी का आयोजन किया गया ।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)