मालवा लाइव।प्रवीण बसेर
घुघरी। हनुमान मंदिर में मंगलवार को श्री राम नवयुवक मंडल तत्वावधान में हनुमान चालीसा व सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। राजस्थान की प्रसिद्ध मंडली श्री पनपट बालाजी सुंदरकांड मंडल कोटडी के प्रसिद्ध गायक मनोज जी खिंची द्वारा ने हनुमान चालीसा व सुंदरकांड का पाठ कर भजन के जरिए लोगों को भक्ति की धारा से सराबोर करते हुए दिल जीत लिया। मंडली का स्वागत वरिष्ठ ग्रामीणों द्वारा भगवा गमछा पहना कर किया गया। आयोजन का उद्देश्य अच्छी बारिश की कामना बीमारी प्रकोप से बचाना व सुंदरकांड का पाठ होने से आसपास का वातावरण शुद्ध व सकारात्मक ऊर्जा से पूर्ण । बल, बुद्धि व विद्या के दाता रुद्रावतार हनुमान जी की पूजा से व्यक्ति के जीवन में आए संकट समाप्त होना। देर रात भक्त झूमते हुए भव्य सुंदरकांड मैं भगवान बालाजी महाराज के दरबार में हाजिरी लगाई विशेष श्रृंगार के साथ महा आरती के पश्चात प्रसादी वितरण की गई। जिसमें आसपास करवड, रानीसिंग, रूणजी, छायन आदि गावों के भक्तगण शामिल हुए।

