*सांसद डामोर ने अस्सी लाख की लागत से निर्मित पुलिया का किया भूमिपूजन, दर्जनों की संख्या में टेकरों का किया वितरण*

0





मालवा लाइव।रफीक कुरैषी

आलीराजपुर।  क्षैत्रिय सांसद गुमानसिंह डामोर ने जिले के विकासखण्ड सोण्डवा के घमान फलिया नाले पर ग्राम पिपल्यावाट में 80.15 लाख की पुलिया निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इस दौरान सांसद डामोर ने सोंडवा जनपद मे 13, कट्ठीवाड़ा जनपद में 4, अलीराजपुर जनपद में 3 पानी टैंकर का वितरण किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद डामोर ने कहा कि अंचलवासियों की वर्षो पुरानी मांग आज पुर्ण हो गई है। उक्त पुलिया का निर्माण हो जाने से गा्रमीणों एवं इस अंचल के रहवासियों की आवागामन की व्यापक सुविधायें उपलब्ध हो सकेगी। हमारी सरकार जनता से जो वादा करती है उसे पूरा करती है। जबकि पूर्व की कांग्रेस सरकार में जनसमस्याओं के निदान की ओर कोई ध्यान नही दिया जाता था। पुलिया निर्माण के भूमिपूजन करके अत्यंत हर्ष हुआ है। श्री डामोर ने कहा कि रतलाम-झाबुआ-अलीराजपुर कृषि के साथ ही गा्रमीण अंचलों का तेजी से विकास के साथ हीे तेजी से बढ़ावा देने के लिए केन्द्र सरकार एवं प्रदेश सरकार ने कई महत्वपुर्ण कदम उठाए है। उन्होने कहा कि टैंकरों के मिलने से ग्रामवासियों को शादी, क्रियाकर्म जैसे सामाजिक कार्यक्रमों व गर्मी के दिनों मे पीने के लिए पानी की ज्यादा परेशानी नहीं होगी। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष वकीलसिंह ठकराला, महामंत्री नरसिह मोरी, भाजपा मंडल अध्यक्ष सोंडवा जयपालसिंह खरत, मंडल अध्यक्ष रमेश पराड, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष विक्रम भयडिया, जिला पंचायत सदस्य रायसिंह, सोरवा मंडल अध्यक्ष धुलसिंह सहित कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे। 

फोटो-सलंगन।

-----------------------

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)