रफीक कुरैशी |अलीराजपुर
अलीराजपुर | गत मंगलवार को स्थानीय नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के चुनाव संपन्न हुए | चुनाव पश्चात नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का विजय जुलूस नगर के प्रमुख मार्गो से निकाला गया | जब कांग्रेस का जुलूस नगर के हॉट गली मे पहुंचा तो यहां के मशहूर भजिये के दुकानदार वासुदेव महाराज ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष सेना पटेल एवं कद्दावर कांग्रेसी नेता महेश पटेल को स्वागत स्वरूप
अपनी दुकान के गरमा-गरम भजिये खिलाये और हार-माला पहनाकर स्वागत किया | उल्लेखनीय है कि विगत माह पूर्व नगर पालिका परिषद चुनाव के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान अलीराजपुर नगर में जनसंपर्क कर रोड शो किया था | रोड शो के दौरान उक्त दुकानदार वासुदेव महाराज ने मुख्यमंत्री श्री चौहान का स्वागत करते हुवे उनको भजिये खिलाये थे | जिसकी सुर्खिया और चर्चाएं जिलेभर सहित प्रदेश मे भी हुई थी | अब उक्त दुकानदार द्वारा नवनिर्वाचित नपा अध्यक्ष सेना महेश पटेल को भजिये खिलाकर फिर से सुर्खियों और चर्चाओ का केंद्र बन गए |

