अनोखा अंदाज: नगर परिषद के अध्यक्ष उपाध्यक्ष ने दहलीज पर माथा ठेककर किया नगर परिषद में प्रवेश, किया पुष्य नक्षत्र के शुभ मुहूर्त में पदभार ग्रहण

0

 


तन्मय चतुर्वेदी @मालवा LiVE

पेटलावद। नगर परिषद पेटलावद के निर्वाचन संपन्न होने के बाद मंगलवार को पुष्य नक्षत्र के शुभ मुहूर्त में अध्यक्ष श्रीमती ललिता योगेश गामड़ व उपाध्यक्ष श्रीमती किरण संजय कहार ने नगर परिषद पहुंचकर पदभार ग्रहण किया।

अध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने पदभार ग्रहण करने के पश्चात सबसे पहले नगर परिषद की दहलीज की पूजा कर परिषद भवन में प्रवेश किया। इसके पश्चात नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों से आशीर्वाद लेते हुए पूरे नगर की जिम्मेदारी का दायित्व उन्हें सौंपा। दोनों ही पदाधिकारियों ने नगर परिषद के कर्मचारियों से चर्चा करते हुए उनकी मांग व समस्याओं को सुना तथा उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इसके साथ ही दोनों ही पदाधिकारियों ने परिषद के कर्मचारियों से भी नगर को साफ, स्वच्छ व सुंदर व समस्या मुक्त रखने के लिए सहयोग की अपील की।

पदभार ग्रहण करने पर नगर परिषद के कर्मचारियों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का हार फूल मालाओं व मिठाई खिला कर स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा नेता संजय कहार, योगेश गामड़, मुकेश परमार, मुकेश पडियार, श्यामू मेड़ा, पप्पू पड़ियार, दीपक जैन, गौतम गहलोत, ममता गुजराती, अनुपम भंडारी, संजय चाणोदिया, प्रदीप पटवा, भूरा मुणीया, शिवा राठौर, राजू मेड़ा, बाबू काग, अनिल मुलेवा, मनोज जानी, कमलेश लाला चौधरी, रवि गुर्जर, दीपक पडियार, लोकु परिहार, बाबा व्यास, अप्पू भंडारी, बलराम पाटीदार मौजूद थे।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)