शबरीमाला नाटक मंचन के दौरान उमड़ी भीड़, मुक्त कंठ से सभी ने की प्रसंशा

0


 तन्मय चतुर्वेदी@ पेटलावद

मध्यप्रदेश सरकार  द्वारा आयोजित वनवासी नाट्य प्रस्तुतियां शबरीमाला  नाटक मंच पेटलावद में खेल मैदान में संपन्न हुआ। जिसमें अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया ।नाटक मंच की  निर्देशिका श्रीमती कीर्ति प्रमाणिक उज्जैन ने बताया कि इस आयोजन में जन समुदाय ने घंटों बैठकर निहारा एवं शबरीमाला नाट्य प्रस्तुति की मुक्त कंठ से प्रशंसा की ।

प्रस्तुति शानदार रही

इस नाट्य प्रस्तुति में श्री राम का किरदार महेंद्र परमार , सीता माता का किरदार अरुणा अकोदिया , लक्ष्मण का किरदार हर्षल शर्मा , छोटी शबरी का किरदार साक्षी यादव ने किया । बड़ी शबरी का किरदार हितेश्री दाणी ने वही भील राजा का अभिनय राजेंद्र चावड़ा  ने किया। रानी का किरदार मनीषा व्यास  ने किया मतंग मुनि का किरदार आलोक निगम ने किया। भिक्षुक रावण सूर्यदेव औल्हन ने किया रावण  के रोल में राजेंद्र चावड़ा ने उम्दा प्रस्तुति दी। ऋषि गण अनुराग मिश्रा , कनिष्क शर्मा,  शिवम व्यास ने किया। राक्षस का किरदार कुश सोलंकी ने किया लव कुश का किरदार प्रतीक शर्मा आशुतोष बघेल ने किया ।

सभी ने सराहा

हीरण का किरदार मानवेंद्र शर्मा ने किया पूरे नाट्य प्रस्तुति के दौरान नृत्यांगना यशिका चंद्रावला, प्रियांशी शर्मा, चारवि प्रमाणिक ,लव सोलंकी , कुश सोलंकी ने किया । जटायु का किरदार शिवम व्यास देवता का किरदार नरेंद्र किरार ने किया। रूप सज्जा राजेंद्र चावड़ा, आलोक निगम द्वारा किया गया। प्रकाश संकलन जयेश कुमार द्वारा किया गया।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)