मालवा लाइव रफीक कुरैशी
आलीराजपुर | विगत दिनों हुए नगर निकाय चुनाव को लेकर शुक्रवार को चुनाव परिणाम घोषित किए गए | जिसमें स्थानीय नगरपालिका परिषद के वार्ड क्रमांक 11 से कांग्रेस प्रत्याशी पल्लवी चितल पँवार ने एतिहासिक रिकॉर्ड 436 मतों से विजय हासिल की है | उल्लेखनीय है की उक्त वार्ड 11 मे अभी तक कोई प्रत्याशी इतने अधिक मतो से विजय नहीं हुआ है | नवनिर्वाचित पार्षद पल्लवी पंवार का वार्ड क्रमांक 11 में भव्य जुलूस निकाला गया | वार्डवासियों ने उनका हार-फूल मालाओं से स्वागत कर आशीर्वाद दिया | पल्लवी चितल पंवार ने इस जीत को वार्डवासियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मेहनत की जीत बताई | पल्लवी पंवार ने बताया कि वार्ड की समस्याओं को दूर करना और विकास कराना उनकी प्रमुख प्राथमिकता रहेगी | उन्होंने बताया की वार्डवासियों की समस्याओं के निराकरण के लिए सदैव तत्पर रहेगी | उल्लेखनीय है कि नवनिर्वाचित पार्षद पल्लवी पंवार के पति चितल पंवार, कद्दावर नेता महेश पटेल के बेहद करीबी मित्र होकर वर्तमान में शहर कांग्रेस अध्यक्ष के पद पर काबिज है | चितल पँवार कांग्रेस संगठन के प्रति समर्पित होकर संगठन की गतिविधियों में सक्रियता से भाग लेते रहे हैं | इस दौरान पल्लवी चितल पंवार एवं कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओ ने रिकार्ड मतों से विजय होने पर वार्ड के मतदाताओं का ह्रदय से आभार माना है |
फोटो--संलग्न |
=============

