*नवनिर्वाचित पार्षद शाबीर बाबा ने विजय जुलुस निकालकर मतदाताओ का माना आभार*

0

 


मालवा लाइव।रफीक कुरैशी 

आलीराजपुर | विगत दिनों हुए नगर निकाय चुनाव को लेकर शुक्रवार को चुनाव परिणाम घोषित किए गए | जिसमें स्थानीय नगरपालिका परिषद के वार्ड क्रमांक 12 से कांग्रेस प्रत्याशी साबिर बाबा ने 56 मतों से विजय हासिल की है | उल्लेखनीय है की इसके पूर्व बाबा की पत्नी और पुत्री उक्त वार्ड के पार्षद रह चुके है | नवनिर्वाचित पार्षद साबिर बाबा का वार्ड क्रमांक 12 में भव्य जुलूस निकाला गया | इस दौरान कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे | 

वार्डवासियों ने उनका हार-फूल मालाओं से स्वागत कर आशीर्वाद दिया | बाबा ने इस जीत को वार्डवासियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मेहनत की जीत बताई | उन्होंने बताया कि वार्ड की समस्याओं को दूर करना और विकास कराना उनकी प्रमुख प्राथमिकता रहेगी | उन्होंने बताया की वार्डवासियों की समस्याओं के निराकरण के लिए  वह सदैव तत्पर रहेगे | उल्लेखनीय है कि नवनिर्वाचित पार्षद साबिर बाबा कांग्रेस के अच्छे वक्ता होकर समाजसेवी और मिलनसार भी है | इस दौरान पार्षद साबिर बाबा एवं कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओ ने विजय होने पर वार्ड के मतदाताओं का तहेदिल से आभार माना है |

फोटो--संलग्न |

=============

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)