मालवा लाइव।रफीक कुरैशी
आलीराजपुर | विगत दिनों हुए नगर निकाय चुनाव को लेकर शुक्रवार को चुनाव परिणाम घोषित किए गए | स्थानीय नगरपालिका परिषद के वार्ड क्रमांक 10 से कांग्रेस प्रत्याशी युवा नेता पुष्पराज पटेल भय्यु ने 146 मतों से विजय हासिल की है | उल्लेखनीय है की उक्त वार्ड पर विगत दस वर्षो से भाजपा का कब्जा रहा है | उल्लेखनीय है कि युवा नेता पुष्पराज पटेल ने राजनीति केरियर की शुरुआत करते हुए पहली बार वार्ड क्रमांक 10 का चुनाव लड़ा और उन्होंने
भाजपा की सीताबाई को 146 वोटो से परास्त कर भाजपा के किले मे सेंधमारी की है | गौरतलब है कि नवनिर्वाचित पार्षद पुष्पराज पटेल,जिला कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष महेश पटेल एवं पूर्व नपा अध्यक्ष सेना पटेल के पुत्र और विधायक मुकेश पटेल के भतीजे है | वह युवाओं मे लोकप्रिय होकर जनसेवा का काम करते रहते है |
नवनिर्वाचित पार्षद पुष्पराज पटेल का वार्ड 10 में भव्य जुलूस निकाला गया | इस दौरान कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे |
वार्डवासियों ने उनका हार-फूल मालाओं से स्वागत कर आशीर्वाद दिया | पुष्पराज पटेल ने इस जीत को वार्डवासियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मेहनत की जीत बताई | उन्होंने बताया कि वार्ड की समस्याओं को दूर करना और विकास कराना उनकी प्रमुख प्राथमिकता रहेगी | उन्होंने बताया की वार्डवासियों की समस्याओं के निराकरण एवं सुख-दुःख मे वह सदैव तत्पर रहेगे | नवनिर्वाचित पार्षद पुष्पराज पटेल एवं कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओ ने विजय होने पर वार्ड के मतदाताओं का आभार व्यक्त किया है |
फोटो--संलग्न |
=============

