मालवा लाइव।झाबुआ
झाबुआ। शहीद चंद्रशेखर आजाद, शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय झाबुआ में दिनांक 02 अक्टूबर 2022 से 08 अक्टूबर 2022 तक प्राणी शास्त्र विभाग में एम.एससी. पूर्वाद्ध के छात्र-छात्राओं के द्वारा वन्य जीव सप्ताह के अंतर्गत वन्य जीवों के विभिन्न तरह के संवेदनशील मुद्दों पर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें एम.एससी. पूर्वार्ध के आरजू शेख, शाहीन, सोफिया ,शिवानी, सुरेखा, ममता डामोर, पिंकी रावत, आयुषी जमरा, नीलम, राजू मौर्य, राजू कोचरा, रोशन मेडा ने वन्य प्राणीयो के चित्रों को उकेरा। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. अंजना सोलंकी, प्रशासनिक अधिकारी डॉ. रविंद्र सिंह, प्रो. जे.एस. भूरिया, डॉ. वी. एस. मेडा, डॉ. एस.एस. चौहान ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी। समस्त विद्यार्थियों के साथ-साथ विभागाध्यक्ष डॉ. रीना गणावा, डॉ. रीता गणावा, डॉ. रंजना रावत, डॉ. मनीषा सिसोदिया, डॉ. संदीप चरपोटा, श्री दूलेसिंह चौहान उपस्थित रहे।

