*सफाई मित्र ही इस अवार्ड के असली हकदार है एसडीएम गेमावत*

0

 






पेटलावद मालवा लाइव निर्मल व्यास

पेटलावद नगर परिषद को स्वच्छता अभियान में प्रदेश में 29वे  स्थान व जिले में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है निश्चित रूप से खुशी की बात है यह परंपरा आगे भी बनी रहनी चाहिए इस अवार्ड के असली हकदार सफाई मित्र है उनकी लगन और मेहनत से ही आज नगर परिषद ने यह अवार्ड जीता है यह बात निजी गार्डन में नगर परिषद पेटलावद के द्वारा आयोजित सफाई मित्र सम्मान समारोह में एसडीम शिशिर गेमावत ने व्यक्त किए इस अवसर पर एसडीओपी सोनू डावर तहसीलदार जगदीश वर्मा नायब तहसीलदार सुश्री परवीन अंसारी एवं नगर परिषद सीएमओ राजकुमार ठाकुर उपस्थित थे इस मौके पर करीब 60 से अधिक सफाई मित्रों का सम्मान किया गया कार्यक्रम का संचालन यश रामावत ने किया वही आभार स्वच्छता प्रभारी सुनील राठौड़ ने माना इस अवसर पर बड़ी संख्या में पूर्व परिषद के जनप्रतिनिधि के साथ-साथ नई परिषद के पार्षद गण भी मौजूद थे

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)