*फ़िल्म पुष्पा की तर्ज पर टेंकर मे छुपाकर लें जा रही अवैध शराब को पुलिस ने धर दबोचा*

0




मालवा लाइव।रफीक कुरैशी

अलीराजपुर | नशा मुक्त प्रदेश को लेकर मप्र मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के कड़े निर्देश तथा नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत पुलिस कप्तान मनोज कुमार सिंह के आदेश के परिपालन मे चांदपुर पुलिस ने बुधवार तड़के जाँच के दौरान

फ़िल्म पुष्पा की तर्ज पर एक टेंकर मे छुपाकर लें जा रही अवैध शराब को परिवहन करते हुवे धर दबोचा | चांदपुर पुलिस थाना प्रभारी मोहनसिंह डावर ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस कप्तान मनोज कुमार सिंह के निर्देशन पर बुधवार की सुबह ग्राम चांदपुर में नशा मुक्ति चेकिंग अभियान के अंतर्गत मध्य प्रदेश से गुजरात जा रहे एक टैंकर वाहन को पुलिस ने चेकिंग की | चेकिंग करने पर टैंकर क्रमांक Gj 26T-9107 में अवैध शराब की लगभग 378 पेटिया जप्त की गई | उक्त अवैध शराब की कीमत लगभग 50 लाख रूपये हो सकती है | बरहाल पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध रूप से शराब का कारोबार करने वालों में ह्ड़कंप सा मचा हुवा है | पुलिस कप्तान मनोज कुमार सिंह के अनुसार जिले भर में नशा मुक्ति अभियान को लेकर इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी |

दो फोटो --संलग्न |

============

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)