मालवा लाइव।गौरव व्यास शाजापुर।
शाजापुर - इस वर्ष करवा चौथ पर रोहिणी नक्षत्र का शुभ संयोग रहा।रोहिणी नक्षत्र चंद्रमा का पसंदीदा नक्षत्र है क्योंकि यह सबसे लंबे समय तक यहां रहता है। करवा चौथ के दिन रोहिणी नक्षत्र में चंद्रदेव को अर्घ्य देने से जीवन में संपन्नता व खुशहाली आने की मान्यता है। इस वजह से इस बार करवा चौथ व्रत का महत्व और ज्यादा बढ़ गया।रात 8:10 बजे चंद्रोदय के साथ सुहागनों ने चलनी में दीपक रखकर उसकी ओट से चांद के समक्ष सजना का मुखड़ा देखकर चांद से सजना की लंबी आयु की मंगलकामना की।सुबह से निर्जला व्रत रखने वाली सुहागनों को उनके पति ने चद्रदर्शन पूर्ण होने के साथ ही जलपान कराया।

