माँ अम्बिका मंदिर पर गरबों की धूम-ड्रेस कोड में युवतियों द्वारा किए जा रहे गरबे-आज होगा महाअप्टमी हवन पूजन

0


बामनिया-उत्सव राजेश सोनी

/मां अम्बिका मंदिर चौराहे पर  71 वां नवरात्रि महोत्सव श्रद्वाभक्ति के साथ धूमधाम से मनाया जा रहा है । रंगारंग साजसज्जा और विघुत सज्जा के बीच आर्केस्ट्रा कलाकारों के द्वारा गरबों की प्रस्तुति दी जा रही है । नवयुवक नवदुर्गा महोत्सव समिति के तत्वावधान में रंगारंग गरबों के आयोजन किए जा रहे है ।

नवरात्रि महोत्सव में प्रतिदिन रात्रि में आयोजित किए जा रहे गरबा आयोजन में छोटे -बडे भाई बहिनों और महिलाओं द्वारा पूरी श्रद्वा के साथ भाग लिया जा रहा है । युवतियों एवं महिलाओं द्वारा प्रतिदिन विभिन्न ड्रेस कोड में गरबा किया जा रहा है।  71 वें नवरात्रि महोत्सव के अध्यक्ष विनायक गोयल एवं युवा साथियों द्वारा आयोजन को सफल बनाने में प्रमुख योगदान दिया जा रहा है ।

मंदिर के पुजारी पं. सुमन षास्त्री द्वारा नवरात्रि महोत्सव के अर्न्तगत पूजन अर्चना आदि धार्मिक कार्यकलापों को विधिविधान से सम्पादित किया जा रहा है ।रात्रि में महाआरती के पश्चात महाप्रसादी का वितरण श्रद्वालुओं के लिए विशेष रूप से किया जा रहा है ।

नवरात्रि महोत्सव के अर्न्तगत आज महाअप्टमी पर्व पर हवन पूजन का आयोजन होगा । महोत्सव के अंतिम दिवस नवमी पर्व को गरबों का विषेप आयोजन किया जाएगा शुभ मूहूर्त में खम्भ वडा कर माताजी विदाई का चल समारोह निकाला जाएगा । शरद पूर्णिमा पर प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी कन्याभोज का वृहद आयोजन किया जावेगा । 


---

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)