*थाना प्रभारी शिवराम तरोले ने ग्रामीणों को नशा न करने की दिलाई शपथ*

0

 




मालवा लाइव।रफीक कुरैशी

अलीराजपुर | सोमवार को नशा मुक्त भारत अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह के निर्देशन मे कोतवाली थाना प्रभारी शिवराम तरोले व कोतवाली पुलिस द्वारा नशा मुक्ति भारत अभियान का शुभारंभ ग्राम लक्ष्मणी मे किया गया | इस दौरान कार्यक्रम मे मुक्त अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर बड़ी संख्या मे ग्रामीणजन मौजूद थे | कार्यक्रम मे थाना प्रभारी शिवराम तरोले ने उपस्थित ग्रामीणों को नशा न करने की शपथ दिलाते हुए ग्राम को नशा मुक्त बनाने का आह्वान किया। पुलिस द्वारा ग्राम जन को नशे के प्रकार, नशा एक बीमारी है, नशे की बीमारी से मुक्ति, नशे के बारे में पैदा हुई गलत धारणाओं व नशा प्रयोग करने वाले व्यक्ति के मुख्य लक्षणों आदि की जानकारी विस्तार से देकर नशा न करने बारे लोगों को जागरूक किया गया। उन्होंने बताया की सरकार व जिला प्रशासन का प्रयास है कि नशा मुक्त अभियान से अधिक से अधिक लोग जुड़े, ताकि नशा मुक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जा सके। नशा मुक्त अभियान का उद्देश्य न केवल जन-साधारण को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागृत करना है बल्कि नशे के खिलाफ जन आंदोलन का रुप देना है,  ताकि नशे के खिलाफ हर आदमी जुड़कर अपना योगदान दे सकें। नशे पर पूर्णतया अंकुश लगाने के लिए जिला पुलिस प्रशासन द्वारा व्यापक कदम उठाए जा रहे हैं। दुनिया में कोई भी कार्य असंभव नहीं है, नशा भी छोड़ा जा सकता है, इसके लिए दृढ़ संकल्प लेना जरुरी है। व्यक्ति मनोरंजन के तौर पर नशे की शुरुआत करता है, लेकिन बाद में यह आदत में शुमार हो जाता है जिससे पूरे परिवार की मानसिक स्थिति के साथ-साथ आर्थिक स्थिति भी खराब हो जाती है। 

फोटो-संलग्न |

============

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)